फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेकां द्वारा सभा का आयोजन किया गया

विज्ञापन
नेकां की लिंक रोड सिंवल में जनसभा को संवोधित करते वावू रामपाल - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
मीरां साहिब। नेशनल कांफ्रेंस नेता सरदार सुरजीत सिंह सासन की अध्यक्षता में रविवार को यहां जनसभा हुई। इस दौरान पार्टी नेता एवं पूर्व मंत्री बाबू रामपाल मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह प्रदेश में होने चुनाव के लिए तैयार रहें। नेकां को मजबूत करें ताकि प्रदेश में नेकां अपने दम पर मजबूत सरकार बनाकर लोगों की सेवा कर सके।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि प्रदेश में नेशनल कांफ्रेंस ही अकेली ऐसी पार्टी है जो सभी लोगों को साथ लेकर चलती है। लोगों के हित में फैसले लेती है। नेशनल कांफ्रेंस सरकार नहीं जम्मू-कश्मीर के लोगों को सभी हक दिए तथा नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराए। केंद्र सरकार ने प्रदेश 370 हटाकर पूर्ण राज्य का दर्जा छीन कर लोगों के अधिकार छीने हैं। नेकां प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाने के लिए संघर्ष करती आ रही है। लगातार मांग करती आ रही है कि प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए तथा 370 को बहाल किया जाए।
उन्होंने लोगों से कहा कि वह पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ें। प्रदेश में एलजी प्रशासन के दौरान नौजवान सड़कों पर हैं। सरकारी कर्मचारी भी मांगों को लेकर लगातार धरने प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटी के महासचिव सुरजीत सिंह सासन कहा कि आने वाले दिनों में भी नेशनल कांफ्रेंस की तरफ से कस्बे में जनसभा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें पार्टी के बड़े नेता शामिल होंगे। ग्रामीण महिला इकाई की जिला प्रधान दलजीत शर्मा, पूर्व एमएलसी दपिंदर कौर, उप प्रधान अशोका अत्री आदि ने भी विचार रखे। जनसभा में नवीन राजा, बिशन दास, ओम वाली, थोडू राम मांडी मौजूद रहे। इस दौरान पंच मनजीत कौर तथा हरमन कौर को नेशनल कांफ्रेंस महिला इकाई में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई व कई लोग पार्टी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें