फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर विशाल जनसभा

विज्ञापन
कांग्रेस की सभा में मौजूद नेता व लोग - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
आरएस पुरा। कांग्रेस की ओर से रविवार को सदस्यता अभियान को लेकर आरएस पुरा में सभा हुई। इसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस नेता व राज्यसभा के पूर्व सांसद त्रिलोक सिंह बाजवा की अध्यक्षता में हुई सभा में प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर ने कहा कि प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। यह बदलाव सिर्फ कांग्रेस पार्टी ही ला सकती है। केंद्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश के लोग तंग आ चुके हैं।
विज्ञापन

परिसीमन आयोग द्वारा हाल ही में तैयार किए गए ड्राफ्ट को लेकर मीर ने कहा कि विधानसभा सीटों के पुनर्गठन हेतु जो ड्राफ्ट तैयार किया गया, उसमें पूरे प्रदेश को तोड़ मरोड़ दिया गया है। यह ड्राफ्ट जनता में जाएगा तो इस पर आपत्ति दर्ज कराने का हर किसी को अधिकार होगा। अगर इसमें कोई खामी पाई गई तो कांग्रेस पार्टी इसके खिलाफ आंदोलन से भी पीछे नहीं हटेगी। प्रदेश के लोगों को उनका हक दिलाकर रहेगी। मीर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से प्रदेश भर में सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा रहा है। यह अभियान ही तय करेगा कि कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार आगामी विधानसभा चुनाव में कौन-कौन होंगे। उन्होंने कहा कि परिसीमन आयोग द्वारा सुचेतगढ़ विधानसभा सीट को भी खत्म किया गया, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया गया और जिस पर परिसीमन आयोग को फैसला वापस लेना पड़ा है।
कार्यकारी प्रधान व पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश का नौजवान सड़कों पर है। कर्मचारियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेस पार्टी मांग करती आ रही है कि जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जाए। इसके लिए कांग्रेस पार्टी आंदोलन जारी रखेगी।
विज्ञापन

त्रिलोक सिंह बाजवा ने किसानों के मुद्दों को उठाया और कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान वर्ग काफी हताश है और उनको उनकी फसलों का सही दाम नहीं मिल पा रहा है।
सभा में प्रदेश सचिव पवन रैना, करण भगत, पूर्व मंत्री मूलाराम, बलवान सिंह, सरदार गजन सिंह, चौधरी मोहन सिंह, प्रणव सवगोत्रा, रविंदर सिंह, विजय कुमार शास्त्री, अजायब सिंह मोटन, सरदार ध्यान सिंह, शशि शर्मा, सुरेश डोगरा, अमृत बाली, सरदार खुशवंत सिंह, सुषमा चौधरी सहित काफी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
----------
टिकट उसी को, जिसे जनता चुनेगी
कांग्रेस के कई नेता अपनी ताकत दिखाने के लिए ढोल लेकर समर्थकों के साथ सभा में पहुंचे ताकि उन्हें आगामी विधानसभा के चुनाव में टिकट मिल सके। पूर्व मंत्री कांग्रेस के सभा में नहीं आने पर गुलाम अहमद मीर ने कहा कि अब कोई नेता यह न समझे कि टिकट मिल जाएगी। टिकट उसी को मिलेगी जो लोगों द्वारा चुनकर भेजा जाएगा ताकि लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें