बिश्नाह। भाजपा मंडल कार्यालय में अध्यक्ष सुशील शर्मा, गगन भाटिया की अध्यक्षता में स्वर्गीय पंडित दीन दयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस के रूप में मनाई गई। इसके तहत कार्यकर्ताओं ने धन राशि गुप्त रूप से दान कर सहयोग दिया और पंडित जी को याद किया।
मंडल अध्यक्ष के साथ-साथ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त, म्यूनिसिपल कमेटी उपाध्यक्ष रमेश लाल, सुशील कुमार, साहिल गुप्ता, चरनजीत सैनी, नीतेश जंदियाल, शिवम जंडियाल मौजूद रहे। संवाद