फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में शहीद हुए सैनिकों के शव पैतृक गांव नहीं पहुंच पाए

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। अरुणाचल प्रदेश में बर्फीले तूफान की चपेट में आकर शहीद हुए सेना के खौड़ के गांव डोरी डगेर निवासी हवलदार जुगल किशोर तथा चक्क मलाल के सिपाही विशाल शर्मा के पार्थिव शरीर के आने का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि बताया जा रहा है कि शव शनिवार दोपहर करीब 12.30 बजे तक जम्मू पहुंच जाएंगे। शुक्रवार की शाम शहीदों के शवों के पठानकोट पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन नहीं पहुंच पाए। यह लंबा इंतजार परिजनों के लिए मुश्किल होता जा रहा है। शहीद हवलदार जुगल किशोर की मां और पत्नी अभी भी बेखबर हैं। कोई भी उनको बता पाने का साहस नहीं जुटा पा रहा है। अभी तक विशाल शर्मा की मां तथा बहन को भी नहीं बताया गया है। शहीदों के पैतृक गांवों में सन्नाटा पसरा है। पूरा क्षेत्र गमगीन है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें