फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मीरां साहब मंडल का एक शिष्टमंडल प्रदेशध्यक्ष से मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। भाजपा मीरां साहिब मंडल का एक शिष्टमंडल वरिष्ठ नेता देवराज शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना से मिला। इस दौरान परिसीमन आयोग की तरफ से नए विधानसभा क्षेत्र बनाने के कारण जनता को आ रही समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्हें बताया गया कि आरएस पुरा विधानसभा क्षेत्र 26 वर्ष से आरक्षित थी उसे दोबारा आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

भाजपा मीरां साहिब मंडल ने मांग करते हुए आरएस पुुुरा विधानसभा क्षेत्र को सामान्य कर न्याय किया जाए। गांव मरालिया पंचायत को जम्मू पश्चिम विधानसभा के साथ जोड़ा जाए। जो मीरां साहिब में आकर समाप्त हो रही है। मीरां साहिब और मरालिया पंचायत का फासला कुछ मीटर की दूरी का है, जबकि मरालिया पंचायत को बिश्नाह विधानसभा और रणवीर सिंह पुरा विधानसभा में डाला गया है। बिश्नाह क्षेत्र मरालिया पंचायत से लगभग 10 किलोमीटर दूरी पर है, और रणबीर सिंह पुरा मरालिया पंचायत से 15 किलोमीटर दूर है। जो क्षेत्र के लोगों को स्वीकार नहीं।
प्रदेश अध्यक्ष से इस मामले को गंभीरता से देखने और पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक यह बात पहुंचाने का अनुरोध किया गया। रवींद्र रैना ने आश्वासन दिया कि मरालिया पंचायत के लोगों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और मरालिया पंचायत के अंतर्गत आते सभी गांव जैसे इंदिरा नगर, बृज नगर, मरालिया, कृष्णा नगर, सिंह पूरा और अन्य गांव को जम्मू साउथ विधानसभा के साथ जोड़ने की बात परिसीमन आयोग के जोरदार तरीके से सामने रखी जाएगी। इस दौरान मीरां साहिब मंडल प्रधान कुलदीप शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें