विजयपुर। समोत्रा बिरादरी की वार्षिक मेल 16 फरवरी को कुलियां कमला मंदिर में श्रद्धा व धार्मिक अनुष्ठान के साथ मनाई जाएगी। इसमें बिरादरी के परिवारों के साथ-साथ और बाकी जनता से भी सम्मिलित होने के लिए प्रार्थना की गई है। अपने संदेश में कहा गया है कि सपरिवार इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर दाती मां का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे हवन यज्ञ प्रारंभ होगा। 11 बजे पूर्णाहुति दी जाएगी, तत्पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए भंडारा खोल दिया जाएगा। संवाद