अरनिया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ लोगों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनीं। अरनिया मंडल के बूथ-82 में रेडियो पर सुने गए इस कार्यक्रम में कई लोग उपस्थित रहे। राकेश शर्मा ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में यह पहली बार हो रहा जब प्रधानमंत्री हर माह यहां तक कि जरूरत पड़ने पर मन की बात को देश की जनता तक पहुंचाते हैं। सबसे बड़ी बात यह कि लोग बड़ी लगन और निष्ठा से इस कार्यक्रम को सुनते हैं। उस पर गौर भी करते हैं और अपनाते भी हैं।
मन की बात कार्यक्रम से ली प्रेेरणा
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को की गई मन की बात को लोगों ने ध्यान से सुना। प्रधानमंत्री ने जनता को कई तरह से जागरूक किया। कहा कि मन की बात में लोगों को इसलिए जागृत किया जाता है ताकि वह अपने पांव पर खड़े हो सकें और देश विकास की ओर बढ़ सकें। इस मौके पर लोगों ने बताया कि हम लोगों को कई तरह से जागरूक किया गया। जैसे कोरोना से कैसे निपटा जाए। इससे प्रेरणा मिली है। संवाद