फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनीकांत चिव द्वारा पत्रकारवार्ता का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। आम आदमी पार्टी युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष सन्नीकांत चिब ने नरेंद्र मोदी सरकार की नीतियों की आलोचना की है। बुधवार को उन्होंने प्रेसवार्ता में कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में की गई बढ़ोतरी से मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों की कमर तोड़कर रख दी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय दो गुणा किए जाने का भाजपा सरकार द्वारा प्रचार किया जा रहा है लेकिन किसानों को खेतीबाड़ी करने के लिए समय पर पानी की आपूर्ति नहीं हो रही। देश के पढ़े लिखे युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा, जिसका मुख्य कारण सरकार के पास साधन नहीं होना है। लोगों को स्वच्छ पानी, बिजली, जर्जर सड़कों की हालत बनी होने पर मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रहीं। जिस प्रकार दिल्ली में आम आदमी पार्टी की ओर से लोगों को एक समान शिक्षा मुहैया कराए जाने के साथ पानी व बिजली की समस्याओं का समाधान किया गया है, उसी प्रकार जम्मू-कश्मीर में किया जाएगा ताकि लोगों की दिक्कतों का समाधान हो सके। प्रेसवार्ता में राजेश वर्मा, संसार सिंह, परविंद्र सिंह, निजाम मीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें