परगवाल में स्वस्थ विभाग की टीम घर घर पहुंच लोगों को टीके लगाते हुए
परगवाल। स्वस्थ विभाग की टीम ने बुधवार को लोगों के घर-घर पहुंच कर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया। इस मौके पर बीएलओ मोहिंद्र प्रताप सिंह और राजेंद्र शर्मा भी टीम का हिस्सा बने रहे। इस दौरान उन्होंने गांव नरसिंह पुरा, भलवाल भरत, नजवाल, महांता दी पट्टियां, छन्नी ताना, जमना वेला पहुंच कर लोगों का टीकाकरण किया। इस मौके पर कुल 16 लोगों की पहचान कर उन्हें कोरोना से बचाव हेतु टीके लगाए गए। संवाद