काग्रेस नेता मोहन सिंह चौधरी पत्रकारो को जानकारी देते हुए
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कश्मीर घाटी में दो दिन में हिंदू तथा सिख समुदाय के पांच लोगों की हत्या कर दी गई। कांग्रेस पार्टी की केंद्र सरकार से मांग है कि घाटी के अल्पसंख्यकों को सुरक्षा दी जाए।
आरएस पुरा में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेता एवं जिला ग्रामीण उप प्रधान चौधरी मोहन सिंह ने कहा कि कश्मीर घाटी से आतंकवाद को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए सुरक्षा बलों को खुली छूट दी जानी चाहिए ताकि कश्मीर से अंत तक का नामोनिशान मिट सके। जिस तरह से कश्मीर घाटी में हिंदू तथा सिख समुदाय के लोगों को निशाना बनाया जा रहा है उससे लगता है कि घाटी में एक बार फिर 1990 जैसे हालात बनाने का प्रयास किया जा रहा है। अल्पसंख्यकों को चुन -चुन कर मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि घाटी में रहने वाले गैर मुस्लिमों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। कश्मीर में आठ लाख के करीब सेना व अर्धसैनिक बल को लगाया गया। इसके बावजूद निर्दोष लोगों की हत्या हो रही है। मानवता के चलते केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए ताकि अमन शांति बहाल हो सके। प्रेसवार्ता में ब्लॉक प्रधान शाम लाल मेहरा सहित अन्य मौजूद रहे।