बिश्नाह। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को बिश्नाह मंडल पंचायत के गांव सैदगड बूथ नंबर-78 शक्ति केंद्र नंबर-27 पर जिला भाजपा प्रभारी अयोध्या गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंडित नारायण दत्त शर्मा, किसान संघ के प्रदेश उप प्रधान सतीश भारती मन की बात के मंडल इंचार्ज मंडल उप प्रधान राजीव शर्मा, अनिल कुमार, तरसेम सिंह, धर्मेंद्र शर्मा और काफी संख्या में लोग मन की बात सुनने वाले कार्यक्रम में शामिल हुए। संवाद
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी
सांबा। जिले के विभिन्न पंचायतों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। जिला मुख्यालय सुपवाल में, राजपुरा में बीडीसी चेयरमैन राधा कृष्ण की देखरेख में कार्यक्रम किया। घगवाल में मंडल प्रधान कुलभूषण सिंह की देखरेख में, सीमावर्ती गांव चलेआरी में सरपंच की देखरेख में, मावा पंचायत में सरपंच अनीता देवी की देखरेख में, सदोह पंचायत में नायब सरपंच दवेंद्र सिंह सोनू की देखरेख में, सुंब में डीडीसी उपाध्यक्ष बलवान सिंह की देखरेख में, डीडीसी सदस्य सुभाष भगत, डीडीसी सदस्य रमेश चंद्र आदि ने कार्यक्रम कर प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। संवाद
मन की बात कार्यक्रम से प्रेरणा मिली
विजयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात की। उसे हर वर्ग ने ध्यान से सुना। कुछ लोगों ने टीवी, रेडियो लगाकर घरों में इकट्ठे होकर मन की बात सुनी। लोगों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने जो बात की है, उससे हमें बहुत प्रेरणा मिली है। हम लोग बहुत जागरूक होते हैं। उन्होंने जब-जब मन की बात की है तब-तब लोगों को जागरूक किया है। कोरोना हो या अन्य कोई परेशानी, कैसे लड़ना चाहिए और विजय प्राप्त कैसे की जा सकती है, उसी को देखते हुए रविवार को हम लोगों ने मन की बात को ध्यान से सुना।