फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंडी, पहाड़ी और दूर-दराज के गांवों से सरकारी बसें चलाने की मांग

विज्ञापन
सुरेश कुमार शर्मा
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। छंब विधानसभा क्षेत्र की लगभग दस पंचायतें कंडी तथा दूर-दराज की पंचायतें हैं। जहां के लोगों को समय पर बस नहीं मिल पा रही है। इसके चलते दूर-दराज के गांवों में रह रहे लोगों को बहुत ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसके समाधान के लिए यहां के लोगों की सरकार से एसआरटीसी की बसें चलाने की मांग की है। इसको लेकर शुक्रवार को भाजपा नेता व युवा जिला महामंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि छंब के कंडी तथा पहाड़ी दूर-दराज के गांवों के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिला। अपनी परेशानियां बताते हुए कहा कि वह लोग बस सेवा को लेकर परेशान हैं। यह पंचायतें बटल, ढखर, खडाह, ठंडीचोई, डोरी, डगेर कलीठ, पलांवाला अपपर, सामोआ चपरेयाल आदि हैं। सुरेश कुमार शर्मा ने बताया कि छंब विधानसभा पहले ही बहुत पिछड़ा क्षेत्र है। बॉर्डर, कंडी सहित यह क्षेत्र 3 विभागों में बंटा है। खौड़ पलांवाला को छोड़ जोगवां बटल, ढखर, डोरी, डगेर, ठंडीचोई की जनता को समय रहते आज भी बस सुविधा नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें