फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशाखोरी के खिलाफ युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। कस्बे के डिग्री कॉलेज में सामाजिक संस्था सोशल क्लब सांबा ने नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, प्रशासन व पुलिस के साथ समाज में व्याप्त नशाखोरी गांजा, चरस, हकरोइन, चिट्ठा, केमिकल नशा व तंबाकू आदि के खिलाफ जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से मुख्य अतिथि एडीसी सूरम चंद शर्मा और गेस्ट आफ आनर रविंद्र आनंद एसीआर थे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम आरंभ किया तत्पश्चात छात्र- छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव के बारे में रोशनी डाली। वक्ताओं ने इस कुरीति से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों को पुरस्कार स्वरूप सांबा सोशल क्लब की स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
क्लब के प्रधान सुनील गुप्ता ने कहा कि नशे के खिलाफ मुहिम तेज की जाएगी। कार्यक्रम में उस्मान चौधरी डीएसपी, सतीश कुमार, अशोक कुमार प्रधानाचार्य, थाना प्रभारी दीपक जसरोटिया, डॉ. नरसिंह दास, प्रोफेसर राम सिंह विशेष तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें