अखनूर। भाजपा अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव देवराज भगत ने शनिवार को पंचायत सुंगल, लोअर सुंगल, पटोली, लैहड सहित अन्य कंडी क्षेत्रों का दौरा करके ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। उनके समाधान करने का आश्वासन दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें क्षेत्र में बिजली, पानी और खस्ताहाल सड़कों सहित अन्य सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। जबकि क्षेत्र के युवाओं को रोजगार नहीं मिलने की जानकारी दी गई। अनुसूचित जाति के प्रदेश सचिव देवराज भगत ने ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि क्षेत्र के ग्रामीणों की उपेक्षा हुई है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी देकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कई जनकल्याणकारी योजनाओं को शुरू कि गया है। किसान और गरीब परिवार इनका लाभ ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश की विकास प्रगति ला सकते हैं। इस अवसर पर मोहन लाल, केवल कुमार, कुषण लाल, मोहम्मद रियाज आदि मौजूद थे।