फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ में डिग्री कॉलेज नहीं खुलने से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा/ रामगढ़। जिले के रामगढ़ में डिग्री कॉलेज नहीं खुलने पर स्थानीय लोगों में रोष है। इसी संदर्भ में सीमा कल्याण संगठन के अध्यक्ष अविनाश चौधरी द्वारा तहसील रामगढ़ के अन्य प्रमुख नागरिकों, पंच, सरपंच, नगर सेवकों जैसे जनप्रतिनिधियों के साथ तहसीलदार को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2019 में राज्य प्रशासनिक परिषद द्वारा तहसील रामगढ़ को एक डिग्री कॉलेज स्वीकृत किया गया। उन्होंने बताया कि रामगढ़ शहर एक शैक्षिक केंद्र है, और अन्य सभी प्रशासनिक कार्यालय जैसे बीडीओ कार्यालय, जीईओ कार्यालय रामगढ़ शहर में हैं। रामगढ़ तहसील में कई पंचायतें हैं, जो केंद्रीय स्थान पर स्थित है और यह आसपास के सभी गांवों को जोड़ती है। डिग्री कॉलेज स्थापित करने के लिए यह सबसे अच्छा स्थान है। उन्होंने ने कहा कि डिग्री कॉलेज रामगढ़ या उसके आसपास बनाया जाना चाहिए। यह छात्रों विशेषकर लड़कियों के लिए सुविधाजनक होगा, क्योंकि रामगढ़ शहर एक केंद्रीय स्थान है। यदि कॉलेज को रामगढ़ के बाहर स्थानांतरित कर दिया जाता है, तो उचित परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण छात्रों के लिए यह असुविधाजनक होगा। यह आने वाली पीढ़ी के भविष्य का सवाल है। इसके अलावा रामगढ़ कस्बे में भी जमीन उपलब्ध है। तहसीलदार रामगढ़ से अनुरोध किया गया कि इस गंभीर मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं। ताकि सीमावर्ती क्षेत्र के निवासियों की शिकायतों का निवारण हो सके।
उम्मीद की जा रही है कि उच्च अधिकारी निश्चित रूप से सकारात्मक प्रतिक्रिया देंगे। इस अवसर पर किशोर कुमार, रमन कुमार, राजीव कुमार, बादल कोहली, राकेश चौधरी, रमेश कुमार और पवन कुमार पार्षद वार्ड संख्या 5 रामगढ़ नगर पालिका, कुलदीप कुमार सरपंच हलका पंचायत केसो मन्हासा आदि भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें