फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप के उद्देश्य के बारे में बताया

विज्ञापन
कार्यक्रम में परगवाल के मंगत सिंह को सम्मानित करते हुये
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद की तरफ से हित चिंतक अभियान के तहत हिंदुओं को जगाया गया। उनको विहिप के उद्देश्य के बारे में बताया गया। कार्यक्रम का आयोजन अध्यक्ष नरेंद्र सिंह भाऊ की तरफ से किया गया। कार्यक्रम में विहिप के छह राज्यों (उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर और लद्दाख) के संगठन मंत्री संघ प्रचारक मुकेश विनायक खांडेकर ने कहा कि संगठन का उद्देश्य हिंदू को संगठित करना, हिंदू धर्म की रक्षा करना और समाज की सेवा करना है। हमारा उद्देश्य हिंदू समाज को मजबूत करना, हिंदू जीवन दर्शन और आध्यात्म की रक्षा संवर्धन और प्रचार और सभी हिंदुओं से तालमेल रखना और मदद करना है।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर के सहमंत्री कर्ण सिंह, सतीश कोतवाल, विहिप संगठन मंत्री आरएस पुरा कुलदीप राज, जम्मू कश्मीर और लद्दाख के धर्म प्रसार प्रमुख प्रभात सिंह, पार्षद दीपक सिंह भाऊ, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह, कैप्टन शमशेर सिंह, राज सिंह, भावन सिंह, देवेन्द्र शर्मा, पंडित मेला राम सहित अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर विहिप के लोगों की तरफ से छंब विधानसभा के परगवाल क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले एथलेटिक मंगत सिंह को दूसरे राज्यो में दौड़ में अच्छा प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें