गुलाम अहमद मीर से राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर बातचीत की गई
ज्यौड़ियां। राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक किसान कांग्रेस कमेटी के इंचार्ज भारत प्रिय के नेतृत्व में सोमवार को छंब विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुलाम अहमद मीर से मुलाकात की। इस दौरान उनसे कई पहलुओं पर चर्चा की। इसमें मुख्य चर्चा राहुल गांधी के जम्मू दौरे को लेकर रही।
गुलाम अहमद मीर से बात करते हुए छंब विधानसभा क्षेत्र के मौजूदा हालात के बारे में बात करते हुए बताया गया कि यहां के लोग बेहद मुश्किलों में रह रहे हैं। वह बदलाव चाहते हैं। भारत प्रिय ने गुलाम अहमद मीर को बताया कि क्षेत्र की जर्जर सड़कों तथा भाजपा की तरफ से शुरू किए गए आधे अधूरे विकास कार्यों से लोग बेहद परेशान हैं। आगामी चुनाव की ताक में हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल शाम चौधरी, इशर दास शर्मा, रमेश वर्मा, चुन्नी लाल शर्मा, अश्वनी चौधरी ने बताया कि हमारी सुनने के उपरांत गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जमीनी स्तर पर सभी लोग एकता और भाईचारे से काम करें। क्योंकि कोई भी नेता बड़ा छोटा नहीं होता। सभी लोग एक होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें, और पार्टी को युवाओं की जरूरत है। अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ें।