फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाम नबी आजाद से मिला प्रतिनिधिमंडल

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। आल इंडिया जाट बिरादरी सभा खौड़ के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामीण कार्यकारी अध्यक्ष किसान कांग्रेस सेल जिला जम्मू व वरिष्ठ अध्यक्ष आल जम्मू कश्मीर जाट सभा जम्मू शाम चौधरी की अगुवाई में गुलाम नबी आजाद से उनके आवास पर मिला। इस मौके पर खौड़ में कांग्रेस का जनाधार बढ़ाने सहित अन्य कई पहलुओं पर बातचीत हुई।
विज्ञापन

शाम चौधरी ने बताया कि छंब विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ है। इसको कायम रखा जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि क्षेत्र के लोग कई तरह की समस्याओं से परेशान हैं। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों को आश्वासन देते हुए गुलाम नबी आजाद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। प्रतिनिधि मंडल में सरपंच बहादुर सिंह, तरलोक सिंह, नायब सरपंच कुलबीर सिंह, रामेश चौधरी तथा सेवानिवृत्त सरपंच पंचायत मट्टू राकेश चौधरी सहित अन्य कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें