फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने जल शक्ति और बाढ़ नियंत्रण विभाग के साथ की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। डीडीसी सदस्य सुरेश शर्मा ने मंगलवार को जल शक्ति विभाग और बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों से कहा कि इस समय जिन इलाके में पानी की समस्या है, उसका जल्द से जल्द निवारण किया जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जहां मोटर खराब हुए हैं या लो वोल्टेज की समस्या है इसको जल्दी ठीक किया जाए।
विज्ञापन

सुरेश शर्मा ने बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारियों को कहा कि इस समय बरसात का मौसम है। भारी बारिश हो रही है। बारिश की वजह से लोगों के घरों और जमीनों को नुकसान हो रहा है। जहां-जहां लोगों के घरों और जमीनों को नुकसान हुआ है वहां जाकर देखा जाए और जहां जमीन को नुकसान हो रहा है वहां क्रेट डलवाए जाएं। बैठक में एक्सईएन ब्रह्म ज्योति, अजय गुप्ता, एईई रिकेश चंदन, एईई हरचरण सिंह, एईई राजीव कुमार, देवराज व दोनों विभागों के इंजीनियर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें