फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने की अखनूर को जिला बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। सीमावर्ती छंब विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने अखनूर को जिला बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि क्षेत्र के सैकड़ों ऐसे गांव हैं जहां से जम्मू जिला 100 किलोमीटर से भी अधिक दूरी पर है। अगर अखनूर को जिला बना दिया जाए तो उन गांवों के लोगों का पचास प्रतिशत सफर कम हो जाएगा।
विज्ञापन

यह मांग छंब विधानसभा के निवासी भाजयुमो जिला महामंत्री सुरेश शर्मा और उनके साथियों ने उठाई है। सुरेश शर्मा ने कहा कि अखनूर में तीन सब डिवीजन, सात तहसील और 72 पंचायत और अखनूर में पहाड़ी, दूर दराज क्षेत्र होेने और बहुत सारा क्षेत्र ऐसा है जैसे बटल, नाथल, बरडोह, जोगवां कमदिनी, यहां से जम्मू जिला मुख्यालय लगभग 100 किलोमीटर दूर है। अगर किसी को जिला मुख्यालय में जाना पड़े तो बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। क्योंकि दूर दराज और पहाड़ी क्षेत्र में यातायात की सुविधा सामान्य नहीं है। अखनूर जिला बनने के बाद अखनूर में विकास भी उच्च स्तर पर होगा और बेरोजगारी में भी बहुत कमी आएगी। बहुत सारी समस्याओं से निजात मिलेगी। सुरेश शर्मा ने केंद्र सरकार और उपराज्यपाल से अनुरोध किया है अखनूर को जल्द से जल्द जिले का दर्जा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें