फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी आज श्रीनगर में, सियासी सरगर्मी बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों के साथ दीवाली मनाने को लेकर सियासी दल नफा नुकसान का आकलन करने में जुट गए है। कांग्रेस यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे का सियासी आकलन कर सोनिया गांधी के 2008 के भूकंप के बाद उड़ी दौरे से जोड़ रही है।
विज्ञापन


कश्मीर केंद्रित पार्टियां नेशनल कांफ्रेंस और पीडीपी यहां एक तरफ बाढ़ के बाद कश्मीर में बने सियासी हालात को देखते हुए प्रधानमंत्री के दौरे पर यहां ज्यादा कुछ बोलने से परहेज कर रही है। वहीं दौरे के स्वागत के साथ चुटकी भी ले रही है। उधर, भाजपा दौरे को रियासत के इतिहास में ऐतिहासिक बता रही है तो पैंथर्स पार्टी के अनुसार प्रधानमंत्री जम्मू में दीवाली मनाते तो बेहतर होता।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रविंद्र शर्मा का कहना है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने जम्मू कश्मीर में 2008 में आए भूकंप के बाद अपना जन्म दिन तक नहीं मनाया था और उड़ी के लोगों का दुख बांटने पहुंच गई थी।
विज्ञापन


कश्मीर में बाढ़ से बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान हुआ है। ऐसे में दीवाली फीकी है। प्रधानमंत्री कश्मीर में दीवाली मनाने आ रहे है। यह उनका अपना नजरिया है। अच्छा होता ईद पर भी प्रधानमंत्री कश्मीर में पहुंचते।

पीडीपी स्वागत के साथ चुटकी भी ली

नेशनल कांफ्रेंस के नेता डा. मुस्तफा कमाल का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में किसी भी जगह कभी भी आ जा सकते है। उनका कहना है कि कश्मीर में बाढ़ पीड़ितों के साथ प्रधानमंत्री के दीवाली मनाने का फैसला स्वागत योग्य है। उनका कहना है कि यहां तक नेशनल कांफ्रेंस का सवाल है तो पार्टी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री कश्मीर के बाढ़ पीड़ितों को दीवाली को तोहफा देंगे।

प्रधानमंत्री को 44000 हजार करोड़ के पैकेज की घोषणा करनी चाहिए जिसकी की राज्य सरकार ने बाढ़ से हुए नुकसान के बाद राहत और पुनर्वास के लिए केंद्र से सिफारिश की हुई है। उनका कहना है कि कश्मीर के साथ साथ प्रधानमंत्री को सीमांत इलाकों का दौरा भी करना चाहिए यहां पर पाकिस्तान की गोलाबारी की वजह से हजारों लोगों को पलायन करना पड़ा है।
विज्ञापन

कश्मीर के लोगों को केंद्र सरकार पर विश्वास ओर पुख्ता होगा

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा का कहना है कि जम्मू कश्मीर के इतिहास में पहली बार ऐसा हो रहा है कि देश का प्रधानमंत्री दीपावली को कश्मीर में मनाने पहुंचेगा। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ मिलकर दीवाली की खुशियां साझा करना चाहते है। इससे कश्मीर के लोगों को केंद्र सरकार पर विश्वास ओर पुख्ता होगा।

पीडीपी के मुख्य प्रवक्ता नईम अख्तर का कहना है कि पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीवाली पर कश्मीर दौरे का स्वागत करती है। मगर बेहतर होता अगर प्रधानमंत्री ईद पर भी कश्मीर में बाढ़ पीड़ित लोगों के साथ रहते। पैंथर्स पार्टी के चेयरमैन एवं विधायक दल के नेता हर्ष देव सिंह का कहना है कि कश्मीर में दीवाली कहां मनाई जाती है।

बेहतर होता जम्मू के लोगों के साथ प्रधानमंत्री दीपावली मनाते। दीवाली जम्मू में धूमधाम से मनाई जाती है। उनका कहना है कि राहत और पुनर्वास कार्य को युद्ध स्तर पर चलाये जाने को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें