फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी ने कश्मीर को दिया 80 हजार करोड़ का पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर के विकास के लिए 80 हजार करोड़ का पैकेज देने का एलान किया। उन्होंने कहा कि यह पूर्ण विराम नहीं, सिर्फ शुरूआत है। दिल्ली का खजाना और मेरा दिल आपके लिए है।
विज्ञापन


श्रीनगर में भाजपा-पीडीपी की संयुक्त रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कश्मीर मुझे अपनी ओर खींचता है। पिछले साल बाढ़ की त्रासदी के कारण मैंने अपना जन्मदिन नहीं मनाया। मुझे कश्मीर के वे दिन लौटाने हैं जब हर कोई यहां आने के लिए पागल हुआ करता था।

वही दिन फिर लाने हैं जब कश्मीर की वादियों में आना हर किसी का सपना हो। सबका साथ, सबका विकास मेरे शासन का मूल मंत्र है। कौन कहता है कि संकटों से उबरा नहीं जा सकता। कश्मीर ने बहुत कुछ झेला है। मेरा कश्मीर फिर से एक बार वही जन्नत, वही जज्बा वही खुशहाली देखेगा। मैं केवल सपने नहीं देखता, उन्हें पूरा करने के प्रयास भी करता हूं।
विज्ञापन

कश्मीर के बिना हिंदुस्तान अधूरा

मोदी ने कहा कि कश्मीर का सर्वांगीण विकास करना है। पर्यटन उद्योग को बढ़ावा देकर यहां आने वाले पर्यटकों की तादाद में लाखों की वृद्घि करनी है। युवाओं को रोजगार देने के लिए काल सेंटर खोला जाएगा।

केवल हाईवेज से काम नहीं चलेगा, आईवेज (इंफोर्मेशन वे) की भी जरूरत है। आधुनिकतम अस्पताल बनेंगे। नौजवानों को उत्तम से उत्तम और सस्ती से सस्ती शिक्षा मुहैया कराई जाएगी। स्किल डेवलपमेंट का अभियान चलाया जा रहा है। हैंडीक्राफ्ट को बल दिया जाएगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि  मुझे मुफ्ती साहब पर भरोसा है। मुझे आप पर भरोसा है। आप सब कश्मीर को आगे बढ़ाने के लिए लालायित हैं। हमें अटल जी के नक्शे कदम पर चलना है। मुफ्ती साहब जब पंचायतों को अधिकार देने की बात कहते हैं, यही तो वाजपेयी जी वाली जम्हूरियत है।

कश्मीर ने बहुत कुछ झेला है

पीएम ने कहा क‌ि यहां आना हर परिवार का सपना था, वो दिन फिर से लौटा कर लाना है। कश्मीर ने बहुत कुछ झेला है, अनेक संकटों से गुज़रा है। लेकिन कश्मीर फिर से जन्नत बनेगा।

मैं केवल सपने नहीं देखता बल्कि जन-जन का साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास करता हूं। भारत का कोई भी कोना विकास से वंचित न रहे।

आज भारत के आर्थिक विकास की चर्चा होती है तो चीन के साथ तुलना होती है, भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। भ्रष्टाचार कम करने में भारत है चीन से भी आगे।
विज्ञापन

व‌िधायक राश‌िद ग‌िरफ्तार

प्रधानमंत्री के जम्मू कश्मीर दौरे का श्रीनगर में प‌िछले कई द‌िनों से व‌िरोध चल रहा है। आज सुबह न‌िर्दलीय व‌‌िधायक इंजीन‌ियर राश‌िद ने काले झंडे और गुब्बारे द‌िखा कर मोदी व‌िरोध प्रदर्शन करना शुरु कर द‌िया।

इसके बाद पुल‌िस ने जब इन प्रदर्शनकार‌ियों को रोकने का प्रयास क‌िया तो दोनों पक्षों में झडप हुई। इसके बाद पुल‌िस ने राश‌‌िद को ग‌िरफ्तार कर ल‌िया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें