फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर की बीमारी, अब्दुल्ला और मुफ्ती: मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पुंछ पहुंचे पीएम मोदी ने अब्दुल्ला और मुफ्ती परिवार पर करारा वार किया। मोदी कहा, ये बाप-बेटे और बाप-बेटी की सरकार ही जम्मू-कश्मीर के लिए बीमारी है। अब समय आ गया है कि इस बीमारी को यहां से उखाड़ कर फेंक दिया जाए।
विज्ञापन


मोदी ने कहा, लोग कहते हैं कि मोदी पीएम बन गया है फिर भी छोटी-छोटी बातें करता है। भाईयों, मेरे लिए ये बातें बड़ी हैं। साठ सालों से छोटी बातों की चिंता नहीं की गई तभी देश का ये हाल हो गया है। मोदी ने कहा, क्या स्कूल में बच्चियों के लिए अलग से शौचालय होना चाहिए या नहीं?

साठ साल में ये लोग शौचालय नहीं बना पाए। मां-बहनों की इज्जत जैसी छोटी-छोटी बातों की उन सरकारों को कोई चिंता नहीं थी, लेकिन मुझे इन छोटी-छोटी बातों की चिंता है।
विज्ञापन

'तो स्वंय खत्म हो जाएगी आधी समस्या'

पीएम मोदी ने उमर सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा, आप कब से रेल की मांग कर रहे हो? अब तक आपकी मांग पूरी नहीं हुई है। अब समय आ गया है कि ऐसे लोगों की दुकान बंद कर दी जाए। उन्होंने कहा, अगर रियासत में भ्रष्टाचार खत्म हो जाए तो आधी समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी।

मोदी ने कहा, मैं अपने लिए नहीं आपके भले के लिए वोट मांग रहा हूं। आप भाजपा को वोट देकर पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाएं। गठबंधन सरकार की हालत आप जानते हैं। आप पूर्ण बहुमत दीजिए मैं संपूर्ण विकास का वादा करता हूं।

मोदी ने एक बार फिर से गुजरात के कच्छ का उदाहरण देते हुए विकास का मॉडल दोहराया।

40 साल लग गए पीएम को पुंछ आते-आते

भाजपा के म‌िशन 44 प्लस के ल‌िए पीएम नरेंद्र मोदी उधमपुर के बाद पुंछ पहुंचे। यहां मोदी ने लोगों की नब्ज टटोलने का प्रयास किया। मोदी ने कहा, दिल्ली और पुंछ की दूरी 24 घंटे की है।

इसके बाद भी देश के प्रधानमंत्री को यहां आते-आते 40 साल लग गए। मैंने आते ही सरदार प्रीतम स‌िंह की स्मारक के समक्ष सर झुकाया। उन्होंने ही पुंछ की रक्षा की।

अब आप भाजपा को बहुमत दिलाकर पूरे जम्मू-कश्मीर की रक्षा करें। मैं पीएम के नाते भले ही पुंछ में पहली बार आया हूं।

लेकिन जब भाजपा का कार्यकर्ता हुआ करता था, तब मैंने यह पूरा इलाका मैंने बस से नापा है और कई परिवार आज भी मुझे यहां जानते हैं। मैंने पुंछ की मिट्टी का नमक खाया है और उसी को चुकाने आया हूं।

मैं आपकी परेशानी समझता हूं: मोदी

भाजपा प्रत्याशियों के ल‌िए प्रचार करने के लिए पुंछ से पहले उधमपुर पहुंचे पीएम मोदी ने सबसे पहले लोगों के दिलों को छुआ। उन्होंने कहा, अब तक जितने पीएम हुए हैं उनमें से सबसे ज्यादा लोगों से मैं मिला हूं। रियासत के लोगों ने जितना प्यार मुझे दिया है उनता आज तक किसी पीएम को नहीं मिला।

इस देश में शायद ही कोई पीएम होगा जो हर महीने जम्मू-कश्मीर आता होगा। मैं हर महीने यहां आता हूं क्योंकि मैं आपकी परेशानी को अपनी परेशानी समझता हूं। मोदी ने कहा, मैं अगले महीने भी आपसे मिलने जरूर आऊंगा। मैं जब भी यहां आया विकास की बात लेकर आया हूं।

ये बुलैट पर बैलेट की जीत: मोदी

पहले चरण में बंपर वोटिंग पर मोदी ने बोला, भारी मतदान करके लोगों ने साब‌ित कर दिया है कि अब बुलेट के दम से बैलेट दबने वाली नहीं है। इसलिए आतंकवादी बौखलाए हुए हैं। मोदी ने कहा कि इतना भारी मतदान करके लोगों ने साब‌ित कर दिया है कि अब परिवर्तन की लहर शुरू हो गई है।

मोदी ने कहा, आज पूरी दुनिया में भारत की जय जय कार हो रही है। अमेरिका से लेकर नेपाल तक सवा सौ करोड़ हिंदुस्तानियों के आगे झुक गया है।

कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा कि, कांग्रेस को गरीब को गरीब रखने में मजा आता है। लेकिन मैंने पीएम जनधन योजना शुरू की और गरीबों को बैंक से जोड़ा।

सब मिलकर लूट रहे हैं रियासत को

बाढ़ पर मोदी ने कहा, जब रियासत में बाढ़ आई तो मैंने एक पल जाया किए मैं यहां आया और हालात का जायजा लेकर दिल्ली सरकार को आपकी सेवा में लगा दिया। श्रीनगर गया, वहां का दर्द जाना और सेना समेत दिल्ली के लोगों को भी आपकी सेवा में लगाया।

हमारे देश में दिवाली लोग अपने परिवार के बीच मानते हैं, लेकिन मैंने तय किया था कि मैं दिवाली उन दुख‌ियारे परिवारों के बीच मनाऊंगा और ऐसा ही किया।

मैं ये सब राजनीति या वोट के लिए नहीं कर रहा। तीस साल से रियासत के विकास की यात्रा अटक गई है। यहां पर दोनों पार्टियां एक-एक करके जनता का पैसा लूटने में लगे हैं।

भ्रष्टाचार पर मोदी ने किया करारा वार

मोदी ने कहा, हम राज्य सरकार को पैसे भेजते हैं लेकिन वह पैसा जनता तक नहीं पहुंचता, इसलिए अब मैंने सारे स्क्रू टाइट कर दिया हैं। तभी पक्ष और विपक्ष दोनों मेरी आलोचना करने लगे हैं, क्योंक‌ि बांटकर खाने का ‌सिस्टम मैंने रोक दिया है।

राजीव गांधी कहते थे कि दिल्ली से निकला एक रूपया गांव तक पहुंचते-पहुंचते 15 पैसे हो जाते हैं। ये भी तब की बात है जब कांग्रेस की ही सरकार की थी। ये 85 पैसे‌ किसकी जेब में जाते थे? कौन थे वो लूटेरे? भाईयों, जनता सब कुछ जानती है।

बीते तीस सालों में जिनते पैसे आए हैं अगर वो पैसे लोगों के एकाउंट में जमा किए गए होते तो रियासत के लोग सबसे अमीर लोग होते। अगर आप चाहते हैं ये लूट बंद हो तो एक बार हमें मौका दे दो।

'चाय वाला भी कमाएगा'

मोदी ने कहा, मैं आपको विश्वास दिलाने आया हूं भाईयों, सेना वालों ने आज तक तनावपूर्ण जिंदगी जी है, उनको भी तो आराम की जिंदगी जीने का हक है। मैं सभी वर्दी वालों को भरोसा दिलाता हूं कि अब जो सरकार बनेगी वो आपको मुसीबातों से मुक्त कराएगी।

कोई नौजवान ये नहीं मांगता कि, आपको पीएम बना दिया अब बंगला बना दो, वो कहता है कि मैं पसीना बहाने को तैयार हूं, मुझे मौका दिया जाए।

दिल्ली सरकार नौजवानों के लिए रोजगार की व्यवस्‍था करने में लगी है। विदेशों के साथ इस पर काम चल रहा है।

पर्यटन पर बोलते हुए मोदी ने कहा, यह ऐसा काम है जिसमें कम से कम पूंजी लगाकर अच्छी कमाई होती है और हर वर्ग का आदमी कमाता है। यहां तक की चाय वाला भी कमाएगा।

पुंछ और उधमपुर सेना के हवाले

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए उधमपुर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए जम्मू पहुंचे।

भाजपा नेताओं ने हार पहनाकर पीएम मोदी का स्वागत किया। मोदी के दौरे से एक दिन पहले अरनिया में हुए आतंकी हमले को देखते हुए जम्मू में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर पुंछ और उधमपुर को पुल‌िस एंव सेना के हवाले कर दिया गया है। इससे पहले पीएम मोदी पहले चरण के मतदान के लिए किश्तवाड़ आए थे, यहां उनको सुनने के लिए करीब पचास हजार लोग रैली में पहुंचे थे।
विज्ञापन

पहले चरण में हुआ था बंपर मतदान

बता दें कि, दूसरे चरण के लिए दो दिसंबर को उधमपुर और पुंछ के अलावा गुलबर्ग, रिआसी, गुल अर्नस, चेनानी, रामनगर, सुरानकोटे, करनाह, कुपवाड़ा, लोलाब, हंदवाड़ा, लंगाते, नूराबाद, कुलगाम, होम शालीबाग और देवसार में मतदान होना है।

भाजपा प्रदेश में बिना किसी गठबंधन के सभी 87 विधानसभा सीटों से चुनाव लड़ रही है। बता दें कि 25 नवंबर को ‌हुए पहले चरण के मतदान में रियासत की जनता ने 15 सीटों क‌ि लिए 71 फीसदी से ज्यादा मतदान किया था। दूसरे चरण में 18 सीटों पर मतदान होना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें