फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के साथ खेलों को भी बढ़ावा दें पीएम: महबूबा मुफ्ती

Sat, 17 Dec 2016 01:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हर तरफ ध्यान जाता है। ऐसे में वह जम्मू-कश्मीर में शिक्षा के साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए और उचित प्रयास करें। राज्य के युवाओं ने खेलों के साथ प्रशासनिक सेवाओं पर नाम चमकाया है, लेकिन रियासत के मौजूदा हालात में युवाओं को आगे जाने के लिए बेहतर मौके नहीं मिल पाए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का बजट बढ़ाना समय की जरूरत है, इस पर काम किया जाए। मुख्यमंत्री शुक्रवार को केके हक्कू स्टेडियम में 65वीं आल इंडिया पुलिस हाकी चैंपियनशिप के समापन समारोह में पहुंची थी।

उन्होंने कहा कि टेलीविजन पर जम्मू-कश्मीर और देश की जो तस्वीर दिखाई जाती है वैसा नहीं है। राष्ट्रीय राइफल ने घाटी के युवाओं को भारत भ्रमण करवाया। जब युवाओं से पूछा गया तो उन्होंने देश के अन्य हिस्सों के लोगों के मेलमिलाप की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

'युवाओं का संवाद मजबूत बनाने पर काम हो'

कार्यक्रम में मौजूद महबूबा मुफ्ती व अन्य - फोटो : Amar Ujala
भारत के साथ रियासत के युवाओं का संवाद मजबूत बनाने पर काम किया जाए। इसी तरह सुरक्षाबल सहित अन्य एजेंसियां कश्मीर और जम्मू में आकर खेलों के साथ अन्य गतिविधियों को अंजाम दें। हाल ही में सीआरपीएफ ने घाटी में कई खेल प्रतियोगिताएं करवाईं।

इसमें युवाओं के साथ आठ लड़कियों की टीम ने भी शिरकत कर कई पदक अपने नाम किए। इससे उन्हें प्रोत्साहन के साथ खेलों पर ध्यान केंद्रित हुआ। उन्होंने चैंपियनशिप में देशभर से आए खिलाड़ियों को जम्मू-कश्मीर में शांति के माहौल का संदेश फैलाने पर जोर दिया। रियासत के युवाओं को आगे ले जाने के लिए प्रोत्साहित गतिविधियां करवाई जाएं।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें