फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में पीएम मोदी ने कहा, बेटियों ने हर क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया मान

Sat, 19 May 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : BASIT ZARGAR
विज्ञापन

अपने एक दिवसीय रियासत के दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी शाम करीब चार बजे जम्मू पहुंचे। यहां पर उन्होंने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चरल साइंसेज ऐंड टेक्नॉलजी के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि जम्मू-कश्मीर में विकास की ऊंचाई पर पहुंचने की काबलियत है। मैं खुश हूं कि आज 400 से ज्यादा छात्रों को मेडल और उपाधियां प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि मेरा शुक्रिया उन बेटियों को है, जिन्होंने शिक्षा से लेकर खेल तक के हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है और हम सबका मान बढ़ाया है।

मोदी लेह में एशिया की सबसे बड़ी सुरंग 'जोजिला' की आधारशिला रखने के बाद सीधे कश्मीर पहुंचे जहां उन्होंने बांदीपोरा में बनकर तैयार किशनगंगा पनबिजली परियोजना का भी लोकार्पण किया।
विज्ञापन

 
कृषि के क्षेत्र में हुआ रेकॉर्ड तोड़ उत्पादन
पीएम मोदी ने शेर-ए-कश्मीर यूनिवर्सिटी में मौजूद छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले वर्ष किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और सरकार की नीतियों की बदौलत हमने गेंहू, दाल और चावल का रिकार्ड तोड़ उत्पादन किया। इस साल भी हम इसी दिशा की ओर काम कर रहे हैं।

विज्ञापन


डोगरी बोलते ही खिल गए चेहरे
देश के प्रधानमंत्री मोदी ने जैसे ही जम्मू में अपने भाषण की शुरूआत डोगरी से की वहां मौजूद लोगों के चेहरे खिले उठे। पीएम ने हालांकि बाद का सारा भाषण हिंदी में ही दिया। उन्होंने जम्मू कश्मीर के तमाम मुद्दों पर बात की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें