फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पहुंचेगी प्रधानमंत्री की एसपीजी टीम

Mon, 13 Jul 2015 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जम्मू दौरे को ध्यान में रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। खासकर जम्मू विश्वविद्यालय के सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर लगा दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी में हर आने-जाने वाले व्यक्ति पर पैनी नजर रखी जा रही है। प्रधानमंत्री की सुरक्षा वाला स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) का पहला दल मंगलवार को जम्मू पहुंचेगा।
विज्ञापन


एक उच्च पुलिस अधिकारी के अनुसार एसपीजी की टीम संभवत: मंगलवार तक शहर में पहुंचेगी और यूनिवर्सिटी के जनरल जोरावर सिंह आडिटोरियम और उसके आसपास के क्षेत्र का जायजा लेगी। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री 17 जुलाई को आडिटोरियम में आयोजित होने वाले गिरधारी लाल डोगरा की जयंती में हिस्सा लेने जम्मू आएंगे। उनके साथ केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भी होंगे। पूर्व मंत्री डोगरा वित्त मंत्री जेटली के सुसर थे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधा जम्मू विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से विश्वविद्यालय तक के मार्ग की भी उच्च पुलिस अधिकारियों ने समीक्षा की। दिल्ली से पहुंचने वाली एसपीजी की टीम के साथ पुलिस अधिकारी रूट को अंतिम रूप देंगे। जब तक एसपीजी की टीम नहीं पहुंचती, जोरावर आडिटोरियम पुलिस के घेरे में रहेगा। उसके बाद थ्री लेयर सिक्योरिटी के तहत आडिटोरियम एसपीजी के हवाले कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सोमवार को आडिटोरियम परिसर के मुख्य गेट को कंटीली तारों से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा आडिटोरियम के पिछले हिस्से के सभी गेट सील कर दिए गए। यूनिवर्सिटी के मुख्य गेट के अलावा बाग-ए-बाहु गेट और आडिटोरियम के गेट में मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। आडिटोरियम परिसर में मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने कई बार दौरा किया।

पूर्व वित्त मंत्री रहे गिरधारी लाल डोगरा
जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्त मंत्री गिरधारी लाल डोगरा की 100 जयंती 17 जुलाई, 2015 को मनाई जा रही है। डोगरा कांग्रेस के नेता के रूप में हीरानगर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें