फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम की रैली स्थगित, 13 के लिए मांगी अनुमति

Sat, 06 Dec 2014 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठुआ में 12 दिसंबर को होने वाली रैली को स्थगित कर दिया गया है। अब रैली 13 दिसंबर को प्रस्तावित है। इसके लिए अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कठुआ शहर में रैली का कार्यक्रम सप्ताह पूर्व ही निर्धारित हो गया था।

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम को आयोजन स्थल के रूप में देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने सुरक्षा पहलुओं को जांचना परखना शुरू कर दिया था, लेकिन शुक्रवार को पीएम की रैली की तारीख बदले जाने की सूचना पहुंच गई।

भाजपा के स्थानीय प्रतिनिधि के माध्यम से जिला प्रशासन को इस बारे में सूचित करते हुए तेरह दिसंबर के लिए अनुमति मांगी गई है।

कठुआ विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निगिं अफसर जी प्रसन्ना रामास्वामी ने पुष्टि करते हुए कहा कि आयोजकों ने बारह के बजाय अब 13 दिसंबर को रैली करने की अनुमति मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का हवाला दिया गया है। उल्लेखनीय है कि कठुआ जिले में मोदी की रैली को लेकर उत्सुकता का माहौल है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें