फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से जानी किशनगंगा परियोजना की प्रगति

Thu, 27 Apr 2017 03:43 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कश्मीर घाटी में निर्माणाधीन एनएचपीसी की किशनगंगा पनबिजली परियोजना पर चल रहे कार्य की प्रगति की समीक्षा की। प्रधानमंत्री ने प्रो एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्पलीमेंटेशन (प्रगति) की वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से 18वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए राज्य के मुख्य सचिव बीआर शर्मा से किशनगंगा परियोजना पर चल रहे कार्य की जानकारी ली।
विज्ञापन


शर्मा ने प्रधानमंत्री को किशनगंगा परियोजना पर विभिन्न स्तर पर चल रहे कार्य की जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने राज्यों से कहा कि वह लक्ष्यों को हासिल करने के लिए समयबद्ध कार्ययोजना और रोडमैप और निगरानी तंत्र की रणनीति तैयार करें।

उन्होंने कार्य की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए आधुनिक तकनीकों के प्रयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि परियोजनाएं तय समय पर पूरी हो ताकि देरी की वजह से राशि बढ़ने को रोका जा सकें और समय पर लोगों को परियोजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान में सबको शामिल करने के निर्देश

पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : File Photo
उन्होंने रेलवे में समस्याओं के निवारण से संबंधित प्रगति की भी समीक्षा की और सिस्टम को ओर जवाबदेह बनाने को कहा। उन्होंने रेलवे से कहा कि हादसों के मामलों में हेल्पलाइन और सभी तरह की समस्याओं को सुनने के लिए यूनिफाइड सिंगल टेलीफोन नंबर लाने पर कार्य करें।

प्रधानमंत्री ने बच्चों के टीकाकरण के लिए मिशन इंद्रधनुष की प्रगति की भी समीक्षा की। उन्होंने सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले सौ जिलों पर फोकस करने और युवा संगठनों जिसमें एनसीसी और नेहरू युवा केंद्र भी शामिल है को भी कार्यक्रम का हिस्सा बनाने को कहा ताकि टीकाकरण के बिना कोई बच्चा न रह जाए।

प्रधानमंत्री ने अमरूत योजना के तहत आधुनिक तकनीकों के प्रयोग विशेषकर एलईडी को बढ़ावा देने को कहा ताकि ऊर्जा की बचत हो। उन्होंने 2019 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को देखते हुए सभी हितधारकों को स्वच्छता अभियान में शामिल करने को कहा ताकि लोगों की सोच में बदलाव आ सकें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें