जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा है कि सिर्फ पैकेज देकर वह कश्मीरी लोगों का दिल और दिमाग नहीं जीत सकते हैं।
उन्होंने कहा कि न सिर्फ कश्मीर के लोग बल्कि मुस्लिमों में भी इस बात का भय है कि वह देश में सुरक्षित हैं या नहीं हैं और आज की सरकार इस डर को दूर करने के लिए कुछ भी नहीं कर रही है।
अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर मसले का हल निकालने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूर्व पीएम अटल बिहार वाजपेयी की तर्ज पर पाकिस्तान के साथ दोस्ती की नीति अपनानी चाहिए।
कश्मीर के हालात को बेहद खतरनाक करार देते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि भले ही पीएम मोदी ने कश्मीर के लिए एक लाख करोड़ रुपये का पैकेज घोषित किया है, लेकिन वह इससे वहां के लोगों के दिल और दिमाग को नहीं जीत सकते हैं।