फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर विमान से जम्मू आ रहे है तो ये खबर जरुर पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को जम्मू एयरपोर्ट से एक भी निजी विमान न उड़ने के उपरांत शनिवार को विमान सेवाएं शुरू तो हुईं, लेकिन यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पैसेंजर यात्रा से वंचित रहे।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित विमान कंपनियों के काउंटर पर जमकर रोष जताया। उनका कहना था कि टिकट होने के बावजूद उन्हें यात्रा से वंचित रखा गया।

बताया जाता है कि एयरलाइंस कंपनियों और भारतीय वायुसेना के बीच हुए समझौते के तहत विमान कंपनियों को निर्देश दिए गए थे कि वह एक सीमित लोड में ही विमान जम्मू एयरपोर्ट पर उतारेंगे।

ताकि रनवे पर उसका असर नहीं पड़े। इसी क्रम में भारी सामानों के साथ कुछ यात्रियों को भी विमान के लिए बोर्डिंग पास जारी नहीं किए गए। जम्मू एयरपोर्ट के डायरेक्टर डीके गौतम ने बताया कि शनिवार को सभी 16 विमानों ने उड़ान भरी।
विज्ञापन


डायरेक्टर जनरल आफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) से जारी निर्देशानुसार विमान कंपनियों को एक सीमा तक लोड रखने को कहा गया था। इसे पालन करने के लिए उन्हें मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

भारतीय वायुसेना ने जारी क‌िया नोटिस टू एयरमैन

जम्मू रनवे का रखरखाव करने वाली भारतीय वायुसेना ने विमान कंपनियों को सात अक्तूबर को एक नोटाम (नोटिस टू एयरमैन) जारी कर कहा था कि एयरपोर्ट के रनवे की वजन सहने की क्षमता कम है। इसलिए विमान कंपनियां निर्धारित वजन के साथ ही विमान जम्मू एयरपोर्ट पर उतारें।

इस बारे में विमानन नियामक डीजीसीए को भी अवगत करा दिया गया और साथ ही एयरलाइंसों से इस बारे में संवाद किया गया था। एयरलाइंस कंपनियों का कहना था कि वायुसेना के अचानक सूचना देने की वजह से एयरलाइंस तैयार नहीं थी।

शुक्रवार से विमान कंपनियों ने जम्मू की उड़ानें रद्द कर दी थीं। दिल्ली में बैठक के बाद कुछ निर्देश जारी करते हुए वायुसेना ने शुक्रवार शाम को अपना नोटाम रद्द कर दिया था।

यात्रा से वंचित रहने वाले यात्रियों का कहना था कि कारण कुछ भी रहे हों, लेकिन वह यात्रा से वंचित रहे। उधर, शुक्रवार को यात्रा से वंचित रहने वाले कुछ यात्रियों को भी यात्रा के लिए विमान में एडजस्ट करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। विमान कंपनियों का कहना था कि डीजीसीए के निर्देशानुसार यात्रियों को सुविधा प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें