370 की दीवार गिरा दी, उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि अनुच्छेद 370 की दीवार को उन्होंने गिरा दिया है। इतना ही नहीं उसके मलबे को भी जमीन में गाड़ दिया है। मोदी की गारंटी पूरा होने की गारंटी है। उन्होंने 370 को लेकर कांग्रेस को चुनौती भी दी। पीएम ने कहा कि 370 को लेकर लोगों को भ्रमित किया गया था। अब यह भ्रम टूट गया है।
पीएम मोदी ने कहा, 'अब यहां स्कूल जलाए नहीं जाते, बल्कि स्कूलों को सजाया जाता है। अब यहां एम्स, आईआईटी और आईआईएम बन रहे हैं। अब आधुनिक सुरंगें, आधुनिक चौड़ी सड़कें और अद्भुत रेल यात्राएं यहां की नियति बन रही हैं। जम्मू हो या कश्मीर, अब पर्यटक और श्रद्धालु रिकॉर्ड संख्या में यहां आने लगे हैं।'
उधमपुर रैली में पहुंचे लोग
- फोटो : नरेश
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले दशक में, जम्मू और कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है क्योंकि सड़क, बिजली, पानी, यात्रा और प्रवासन, सभी उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, '10 वर्षों में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर नकेल कस दी है। अब आने वाले पांच वर्षों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
पीएम ने कहा, '10 वर्षों के भीतर, जम्मू-कश्मीर पूरी तरह से बदल गया है। सड़कें, बिजली , पानी, यात्रा, प्रवास, ये सब हैं लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि जम्मू-कश्मीर का मन बदल गया है।'
रैली के बाद घरों को लौटते हुए लोग
- फोटो : संवाद
भाजपा ने उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह को मैदान में उतारा है जो तब से इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। 2014 में उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आज़ाद को हराया था। कांग्रेस ने इस बार उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है।
उधमपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीती थीं।