प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में कहा कि पहले घाटी में स्कूलों को जलाया जाता था, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब स्कलों को सजाया जाता है। पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर परिवारवाद का शिकार हुआ। अब प्रदेश परिवाद के चंगुल से बाहर निकल रहा है। कहा, जम्मू-कश्मीर को दशकों तक वंशवादी राजनीति का दंश झेलना पड़ा। उन्हें केवल अपने परिवारों की चिंता रही। जनता के हितों, जनता के परिवारों की नहीं...मुझे खुशी है कि जम्मू-कश्मीर को इस वंशवादी राजनीति से आजादी मिल रही है।
पीएम मोदी ने कहा, जम्मू कश्मीर में एक वो दिन थे जब स्कूल जलाए जाते थे, एक आज के दिन आए हैं जब स्कूल सजाए जाते हैं। पहले गंभीर बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली जाना पड़ता था। लेकिन अब जम्मू में ही एम्स बनकर तैयार हो गया है।
कभी बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी
पीएम मोदी ने कहा कि कभी बम, बंदूक, अपहरण, अलगाव से जुड़ी खबरें जम्मू कश्मीर से आती थी। लेकिन अब जम्मू कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। आज जम्मू-कश्मीर विकसित होने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। अब हमने विकसित जम्मू-कश्मीर का संकल्प लिया है। मुझे आप पर विश्वास है कि हम विकसित जम्मू-कश्मीर बनाकर रहेंगे। 70-70 साल से अधूरे आपके सपने आने वाले कुछ ही वर्षों में मोदी पूरे करके देगा।
प्रधानमंत्री ने कहा कहा पिछले चालीस वर्ष से मेरा जम्मू-कश्मीर से नाता रहा है। मेरी सारी खातिरदारी गुज्जर परिवार ही करते थे। उन्होंने खुशी जताई कि जंगलों तक में पानी मिल रहा है।