फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM मोदी ने अमरनाथ यात्रा में पड़ने वाले जिलों को खुले में शौच से मुक्त करने की अपील

Wed, 14 Mar 2018 06:54 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा में पड़ने वाले सभी जिलों को खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) किए जाने को कहा है। वह मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वच्छ भारत मिशन (एसबीएम) की समीक्षा कर रहे थे। रियासत से मुख्य सचिव बीबी व्यास ने उन्हें मिशन पर प्रगति की जानकारी दी। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मुख्य सचिव से राज्य के सभी जिलों को ओडीएफ  घोषित करने संबंधी रणनीति पर  पूछताछ की। व्यास ने बताया कि व्यक्तिगत हाउस होल्ड लैट्रिन (आईएचएचएल) की 55 फीसदी कवरेज हासिल की जा चुकी है, इसे 10 अप्रैल तक 60 प्रतिशत तक पूरा किया जाएगा।

बताया कि राज्य को 6.83 लाख शौचालय कवर करने होंगे, जिसके लिए एक विस्तृत माहवार रोडमैप तैयार किया गया है। हर जिले का टारगेट तय किया गया है। कार्यक्रम के तहत मैथ्स के लिए फंड मुहैया कराने का अनुरोध किया। प्रधानमंत्री ने दरबार मूव से पहले जम्मू संभाग को मिशन मोड में शामिल करने के लिए कहा।
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर के पर्यटन के लिए प्रसिद्ध होने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता रियासत सरकार की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। मुख्य सचिव ने रियासत के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थानों पर अधिक समुदाय शौचालयों का निर्माण करने के लिए भी धन का अनुरोध किया।

पीएम ने मुख्य सचिवं को नाटक की मदद से लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और स्कूल के छात्रों को भी इसमें शामिल करने को कहा। व्यास ने राज्य के सभी जिलों को आगामी दिसंबर  तक ओडीएफ  घोषित किए जाने का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने डिप्टी कमिश्नर बारमुला से भी बात की। डीसी बारामुला ने आईएचएचएल का टारगेट 30 अक्टूबर तक पूरा किए जाने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें