प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में पीएमओ के आला अधिकारियों की टीम श्रीनगर भेजी है। टीम वहां आई बाढ़ की हालात का जायजा लेकर पीएम को रिपोर्ट देगी।
नकवी ने जम्मू कश्मीर रवाना होने से पहले बताया कि लगातार बारिश के कारण झेलम नदी में बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है। प्रधानमंत्री ने उन्हें राज्य में बाढ़ जैसी स्थिति के कारण उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए वहां जाने को कहा है।
उनसे सारी स्थिति का आकलन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस बीच श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार राज्य सरकार ने बाढ़ जैसी स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को हर संभव उपाय करने को कहा है। नकवी ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन(एनडीआरएफ) और सेना से मदद की गुहार लगाई गई है।
जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद आज सुबह श्रीनगर की लाल चौक का दौरा किया। मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने राहत पैकज भी देने की बात कही।