फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः खिलाड़ियों को मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की मिलेगी सौगात

Mon, 06 Jan 2020 12:57 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मल्टीपर्पस इंडोर कांप्लेक्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस वर्ष मार्च तक प्रदेश के खिलाड़ियों को 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम की सौगात मिलेगी। इसमें विभिन्न जिलों में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार हो रहे हैं। इनमें खिलाड़ियों को विभिन्न खेलों का बुनियादी ढांचा मिलेगा। इस कड़ी में शहर के भगवती नगर में नया इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम लगभग तैयार है, इसे जल्द खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा।

विज्ञापन


प्रदेश में खेल ढांचे के बुनियादी विकास के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। इस कड़ी में प्रदेश के सभी जिलों में इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार किए जा रहे हैं। स्पोर्ट्स काउंसिल मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम को खिलाड़ियों को समर्पित करने जा रही है।

इसमें शहर के भगवती नगर के साथ सांबा, बिलावर, पुंछ, राजोरी में दो, रियासी, बारामुला, बांदीपोरा में स्टेडियम का काम मार्च तक पूरा किया जाएगा। पिछले दिनों एलजी ने स्पोर्ट्स काउंसिल के कामकाज की समीक्षा के दौरान काउंसिल को ग्रामीण क्षेत्रों में खेल ढांचे में विकास करने को कहा था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

खेल ढांचे में विकास हो रहा लेकिन कोच की कमी बरकरार

प्रदेश में खेल ढांचे में विकास हो रहा है। जिलों में इंडोर और आउटडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम बन रहे हैं। वहीं दूसरी ओर कोचों की कमी लगातार जारी है। जिलों में बने स्टेडियम में कोचों की कमी है। कुछ जिलों में ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर के सहारे खेल मैदान चल रहे हैं। राजोरी में जेएंडके स्पोर्ट्स काउंसिल का एक, जबकि पुंछ दो और उधमपुर में पांच कोच ही हैं। इनमें से कुछ इंस्ट्रक्टर हैं।

मार्च तक 12 नए इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम तैयार हो जाएंगे। भगवती नगर में इंडोर स्टेडियम तैयार है, उसमें कुछ मामूली काम बचा है। जिसे पूरा किया जा रहा है। स्टेडियम को जल्द खिलाड़ियों का समर्पित किया जाएगा। इसके साथ सांबा, बिलावर, पुंछ और अन्य जिलों में स्टेडियम का काम अंतिम चरणों में चल रहा है।
नसीम जावेद चौधरी, सेक्रेटरी, जेके स्पोर्ट्स काउंसिल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें