फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान छूने की ललक से युवक बना सुपरस्टार

Tue, 12 May 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान को छूने की ललक ने एक युवक को सुपरस्टार बना दिया। यह बात किसी युवक की नहीं, बल्कि नटमंच की ओर से मंचित किए नाटक के युवक की है। नटमंच की ओर से मंगलवार को अपने मंगलवार श्रृंखला के तहत शक्तिनगर में डोगरी नाटक ‘सपना स्टार दा’ का मंचन कर 162 वां शो पूरा किया।
विज्ञापन


इस नाटक की कहानी लेखन ऋषभ सलगोत्रा ने किया जबकि निर्देशन तरुण शर्मा द्वारा किया गया। नाटक की कहानी एक युवक के इर्द- गिर्द घूमती है, जो फिल्मों में अभिनय कर बहुत बड़ा सुपरस्टार बनने का सपना देखता है। इन सभी चीजों और सपनों को दरकिनार करते हुए युवक के पिता द्वारा हमेशा पढ़ाई और अन्य चीज करने के लिए बोला जाता था।

एक दिन युवक अपने पिता की इजाजत लिये बिना ही फिल्म का आडिशन देने जाता है तो उसका पिता उसे घर से बाहर निकाल देता है। इस तरह से पिता के ठुकराए जाने के बावजूद वह युवक हिम्मत नहीं हारता है और एक दिन एक डायरेक्टर उसे अपनी फिल्म के लिए साइन करता है तो वह युवक रातों रात सुपरस्टार बन जाता है।
विज्ञापन


इस तरह से पिता को अपनी गलती पर अहसास होता और वह अपने बेटे पर गर्व महसूस करता है। नाटक तरुण शर्मा, ऋषभ सलगोत्रा, मोहित शर्मा, रंजीत सिंह, राहुल कुमार और आकाशदीप शर्मा ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें