फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुटबाल प्रतियोगिता: जीडी गोयनका ने केसी गुरुकुल को छकाया

Tue, 12 May 2015 08:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
गवर्नमेंट जीजीएम साइंस कालेज जम्मू में हुई जिला स्तरीय अंतर स्कूल फुटबाल में युवाओं ने जोश दिखाया। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से प्रतियोगिता करवाई गई। इससे पूर्व जिला खेल अधिकारी जम्मू सुखदेव राज शर्मा ने प्रतिभागियों से परिचय करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। लड़कों के अंडर 14 आयु वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में जीडी गोयनका ने केसी गुरुकुल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन


विजेता टीम की ओर से शंभु कौल ने शानदार मूव बनाते हुए बाल को तीन बार गोल पोस्ट में डालकर जीत दर्ज की। जोधामल पब्लिक स्कूल ने डीपीएस जम्मू को कांटे की टक्कर में 2-1 से पछाड़ा। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। लेकिन आखिर में जोधामल के खिलाड़ी बाजी मारने में कामयाब रहे। जोधामल की ओर से अमितोज और अक्षित ने एक-एक गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

एक अन्य मुकाबले केबी स्कूल ने एसओएस ने एकतरफा 2-0 से जीत दर्ज की। हेरिटेज ने एपीएस सुंजवां को सीधे सेटों में 3-0 से शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई। टीम की ओर से बस्ती, हनी मोहम्म और आशीष ने एक-एक गोल ठोका। विभाग के अनुसार मंगलवार को करवाई जाने वाली अंडर 14, 17 आयु वर्ग की जिला स्तरीय अंतर स्कूल स्वीमिंग (बॉयज एंड गर्ल्स) प्रतियोगिता को स्थगित कर दिया गया। प्रतियोगिता की नई तिथि बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें