फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औषधीय पौधरोपण अभियान का आयोजन

विज्ञापन
आरोग्य भारती की ओर से आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेते लोग, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
बिलावर। एनजीओ आरोग्य भारती की ओर से संत बालयोगेश्वर भारतीय विद्या मंदिर डडवाडा में सोमवार को औषधीय पौधरोपण अभियान का आरंभ हुआ। इस मौके पर आयुष विभाग के डॉ. अंचल सिंह, डॉ. रजनीश और डॉ. सवितया मौजूद रहे।
विज्ञापन

डॉक्टरों ने घृतकुमारी, गिलोय, नीलकंठी, पत्थरचट्टा, नींबू, अश्वगंधा, तुलसी और अन्य कई प्रकार की जड़ी बूटियों के बारे में विस्तार से लोगों को जानकारी दी। इस मौके पर मौजूद डॉक्टरों ने काली मिर्च, अजवाइन, मुलेठी, दालचीनी, तेज पत्र और अन्य कई प्रकार की रसोई घर में उपलब्ध होने वाली वस्तुओं के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई। और, इनका प्रयोग करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती के अध्यक्ष हरी सिंह ने लोगों को बताया कि संगठन की ओर से कई प्रकार के कार्यक्रम समाज को आरोग्य रखने के लिए चलाए गए हैं। संगठन का उद्देश्य स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना और समाज को आरोग्य रखने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर कई प्रकार के औषधीय पौधे रोपे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें