गांव गेगिया में बंद पड़ा प्लांट। संवाद
- फोटो : rspura
प्लांट लगने पर गांव के 30 परिवारों को दिए गए थे कनेक्शन और एक माह बाद ही हो गया बंद
आरएस पुरा। गांव गेगिया में तीन साल पहले गांव में लाखों रुपये खर्च कर बनया गोबर गैस प्लांट बंद होने पर उपभोक्ताओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि एक माह के बाद ही प्लांट बंद हो गया।
पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीण विकास विभाग के संबंधित ग्राम सेवक व ब्लॉक खंड विकास अधिकारी को अवगत करवाने पर सिवाय अनदेखी के कुछ नहीं किया जा रहा है। गांव निवासी पूर्ण चंद, गारा राम और अजय कुमार का कहना है कि गांव के 30 परिवारों को गोबर गैस प्लांट के कनेक्शन दिए गए थे और एक माह बाद ही बंद हो गया। लाखों रुपये खर्च करने के बाद सरकार की ओर से गोबर गैस प्लांट की सुविधा नही मिल रही।
गांव के चौधरी नगारमल और ललिता कुमारी का कहना है कि कनेक्शन लेनेे पर हर परिवार से एक हजार रुपये की राशि भी जमा करवाई गई थी। गांव की गलियों में बिछाई पाइप लाइन बंद होने के साथ अब गोबर गैस प्लांट भी बंद है। ब्लॉक में एक ही गोबर गैस प्लांट होने पर इसकी सुविधा उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही। लोगों ने गोबर गैस प्लांट को ठीक करवाने की मांग की है।
गोबर गैस प्लांट को ठीक करवाने के लिए संबंधित एजेंसी को लिखित में भेजने पर इसका एस्टीमेट बनाया गया है। मंजूरी मिलने पर बंद पड़े गोबर गैस प्लांट को चालू किया जाएगा। एजेंसी की ओर से इसकी देखरेख के लिए एक कर्मी को भी नियुक्त किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को कोई दिक्कत आने पर समय पर इसका समाधान किया जा सके।
साहिल अंगराल, खंड विकास अधिकारी आरएस पुरा