फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: रिहायशी इलाके में दिखा 10 फुट लंबा अजगर, मची अफरातफरी

Thu, 15 Sep 2016 08:23 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुुआ
विज्ञापन
पाइथन सांप मिलने से दहशत - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
विष रहित सांपों की प्रजाति में शुमार अजगर (पॉयथन) अब रिहायशी इलाकों में देखे जाने लगे हैं। बुधवार रात को हीरानगर के सल्लन गांव में दस फुट से ज्यादा लंबा अजगर पाया गया। वन्य जीव विभाग ने उसे काबू किया।
विज्ञापन


सल्लन गांव में इतने बड़े सांप को देखकर ग्रामीण घबरा गए। देर रात को ही वन्यजीव विभाग की टीम को सूचना दी गई। वार्डन प्रियंका सरीन की देखरेख में वन्यजीव अधिकारी दीवान चंद टीम सहित मौके पर पहुंचे और अजगर को पकड़ने का काम शुरू किया।

काफी मशक्कत के बाद अजगर को पिंजरे में कैद कर लिया गया। वीरवार की सुबह इसे वन्यजीव विभाग के कठुआ कार्यालय में लाया गया। जहां देखने वालों को तांता लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को भी दिखा था 14 फुट का अजगर

snake in pu campus - फोटो : amar ujala
इससे पहले रविवार को खरोट गांव में ट्यूबवेल के पास चौदह फुट लंबे अजगर को लोगों ने मौत के घाट उतार दिया था। वन्यजीव विभाग की वार्डन प्रियंका सरीन ने बताया कि जिला के कंडी इलाकों में अजगर आम तौर पर पाया जाता है।

वीरवार को पकड़ा गया अजगर दस फुट लंबा है। उन्होंने कहा कि रविवार को चौदह फुट का अजगर मिला था। अब विभाग आंकड़े जुटाने में जुटा है कि अब तक सबसे लंबा अजगर कब और कहां पाया गया। 

सल्लन से पकड़ा गया अजगर जल्द ही जंगल में छोड़ दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि इसे न तो जू में छोड़ा जा सकता है और न ही जसरोटा वन्यजीव अभ्यारण्य में। ऐसे में दूरदराज के जंगल में इसे छोड़ा जाएगा ताकि रिहायशी इलाके से दूर रहे।

कंडी के सूखे क्षेत्र में अधिकतर पाए जाने वाली अजगर जंगलों का अस्तित्व कम होने से रिहायशी इलाकों के पास पाए जाने लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें