पौनी। ब्लॉक के दोमेल क्षेत्र के चौक में ग्रेफ की तरफ से लगाया गया साइन बोर्ड का एक पिलर पूरी तरह से खराब हो चुका है। उक्त पिलर कब गिर जाएगा, इसका कुछ पता नहीं है। इस पिलर की वजह से कभी भी हादसा हो सकता है।
पौनी से शिवखोड़ी भांबला जाने वाले इस मार्ग पर रोजाना काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पास ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस की चेक पोस्ट भी है जहां पर वाहनों की जांच होती है। पिलर को समय रहते ठीक नहीं किया गया तो साइन बोर्ड नीचे गिर सकता है जिससे नुकसान होने की आशंका है। इस संदर्भ में ग्रेफ के सहायक कार्यकारी इंजीनियर सुखदेव सिंह ने कहा कि दोमेल में लगे साइन बोर्ड का जो पिलर खराब हुआ है, उसकी एक दो दिन में मरम्मत करवा दी जाएगी।