फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा में बाबा बर्फानी के दर्शनार्थियों का आंकड़ा ढाई लाख के पार

Sat, 29 Jul 2017 12:28 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
बम बम भोले के जयघोष के साथ शुक्रवार को अमरनाथ यात्रा के 30वें दिन 1,571 यात्रियों ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। इसके साथ दर्शनार्थी यात्रियों का आंकड़ा 2,51,326 के साथ ढाई लाख को पार कर गया है। इस बीच आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से 393 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ। इसमें 19 छोटे बड़े वाहनों में 294 पुरुष, 52 महिलाएं और 47 साधु शामिल रहे।
विज्ञापन


यात्रा आखिरी पड़ाव की ओर है। आगामी दो अगस्त को श्रीनगर से महंत दीपेंद्र गिरि के नेतृत्व में छड़ी मुबारक पवित्र गुफा की ओर प्रस्थान करेगी, जो यात्रा ट्रैक पर विभिन्न स्थानों पर रुकती हुई आगे बढ़ेगी। दर्शनार्थी यात्रियों के आंकड़े में लगातार कटौती हो रही है। अब यह आंकड़ा करीब पंद्रह सौ तक आ गया है।

जम्मू से भी यात्रियों की संख्या में गिरावट के साथ रोजाना पांच सौ से नीचे आ गई है। इस बार मौसम ने शिव भक्तों का अभी तक साथ दिया है। कुछ छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मौसम यात्रियों के लिए बाधा नहीं बना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें