फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amarnath Yatra: तेज बारिश ने रोकी अमरनाथ यात्रा, बालटाल मार्ग पर रुके श्रद्धालु, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Tue, 08 Jul 2025 12:04 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क जम्मू

सार


तेज बारिश और खराब मौसम के कारण बालटाल मार्ग पर अमरनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोक दी गई है। प्रशासन ने यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोककर अगले आदेश तक आगे बढ़ने से मना किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अचानक मौसम बदलने, तेज बारिश होने के कारण बालटाल मार्ग से यात्रा पर गए यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोक दिया है। यह अलर्ट भी जारी किया गया है कि बिना आधिकारिक आदेश के पवित्र गुफा की ओर जाने की कोशिश ना करें। मौसम में सुधार के बाद ही सुबह यात्रियों के जत्थे को आगे बढ़ने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन


बालटाल में लंगर लगाने वाले कैलाश शर्मा ने बताया कि शाम से ही मौसम बिगड़ना शुरू हो गया था। साढ़े छह बजे के आसपास बारिश शुरु हो गई थी। उन्हीं के टेंट में रुके अयोध्या से आए अशोक तिवारी व उनके ग्रुप ने बताया कि गाड़ियां आगे नहीं गईं, इसलिए हम लोगों को कई किमी तक पैदल चलना पड़ा। कैलाश शर्मा के मुताबिक, सभी रुक गए हैं, अब शासन का जैसा आदेश होगा, वैसा ही आगे करेंगे और उसी के बाद यात्रा पर रवाना होंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें