फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले के दरबार अब तक 2.50 लाख भक्तों की हाजिरी

Mon, 20 Jul 2015 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा 2.50 लाख के पार हो गया है। श्रीनगर-सोनामर्ग और सोनामर्ग-नीलग्राथ सड़क  पर से मलबा हटने के बाद सोमवार को श्री अमरनाथ यात्रा का बालटाल मार्ग तीन दिनों के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन


पहलगाम मार्ग से भी यात्रा जारी है। जम्मू से सोमवार को 1342 यात्रियों का जत्था श्री अमरनाथ यात्रा के लिए पहलगाम और बालटाल के लिए कड़ी सुरक्षा में रवाना हुआ।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी का कहना है कि सोमवार दोपहर को पवित्र हिमलिंग के दर्शन करने वाले शिव भक्तों का आंकड़ा 2.50 लाख पार कर गया। जम्मू आधार शिविर से 38 वाहनों में 1342 श्रद्धालु आगे की यात्रा के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


इनमें 909 पुरुष, 312 महिलाएं, 24 बच्चे और 97 साधु शामिल थे। उधर तीन दिन के अंतराल के बाद बालटाल मार्ग से श्री अमरनाथ यात्रा बहाल होने से श्रद्धालुओं को राहत मिली।

श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने भी सोमवार को मुख्य कार्यकारी अधिकारी पीके त्रिपाठी और अन्य संबंधित अधिकारियों से बैठक कर यात्रा प्रबंधों की समीक्षा की। त्रिपाठी ने राज्यपाल को जानकारी दी कि बालटाल मार्ग को यात्रा के लिए खोल दिया गया है।

उन्होंने कहा कि एडवांस पंजीकरण किए बिना यात्रा के लिए आ रहे यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू में वैष्णवी धाम, सरस्वती धाम, जम्मू हाट, गीता भवन, राम मंदिर (केवल साधुओं के लिए) और श्रीनगर में टीआरसी नौगाम में आन स्पॉट पंजीकरण सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें