फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पंकज की बल्लेबाजी व आकिब की गेंदबाजी के दम पर शारीरिक शिक्षा विभाग बना विजेता

विज्ञापन
अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता टीम
विज्ञापन
- जेयू में चल रहे अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया
विज्ञापन

जम्मू। शारीरिक शिक्षा विभाग ने अंतर विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया है। जम्मू विश्वविद्यालय (जेयू) में वीरवार खेले गए फाइनल मुकाबले में शारीरिक शिक्षा विभाग ने केमिस्ट्री विभाग को 63 से हराकर शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में पंकज शर्मा ने 69 रन की पारी खेली जबकि गेंदबाजी में आकिब ने चार विकेट झटके।
विज्ञापन

शारीरिक शिक्षा विभाग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में पांच विकेट पर 128 बनाए। पंकज शर्मा ने 49 गेंदों में सात चौकों की मदद से 69 रन बनाए, जबकि काशिफ ने 16 गेंदों में 23 रन की पारी खेली। गेंदबाजी के लिए साहिल और प्रदीप ने दो-दो विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी केमिस्ट्री विभाग की टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया। शारीरिक शिक्षा विभाग के गेंदबाजों के आगे बल्लेबाज टिक ही नहीं पाए। पूरी टीम 12.5 ओवर में 65 रनों ही ढेर हो गई। टीम के लिए उमर ने 20 रन जबकि प्रदीप ने 21 रनों की पारी खेली। गेंदबाजी में आकिब ने दो ओवर में चार विकेट लिए जबकि निखिल ने दो विकेट लिए। टूर्नामेंट का आयोजन जम्मू विश्वविद्यालय के कैंपस स्पोर्ट्स कमेटी के अध्यक्ष डॉ. दाउद इकबाल बाबा की देखरेख में किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें