फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर अड़े पीएचई कर्मचारी

Tue, 05 Aug 2014 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएचई विभाग में बतौर नीड बेस कार्य कर रहे कर्मियों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। पीएचई विभाग के एक्सईएन कार्यालय में धरने पर बैठे कर्मियों ने जमकर राज्य सरकार एवं मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द स्थायी किए जाने की मांग की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के जिला प्रधान रोमी वर्मा की अध्यक्षता में सैकड़ों की संख्या में कर्मियों ने राज्य सरकार के खिलाफ अपना कड़ा रोष प्रकट करते हुए कहा कि पिछले कई वर्र्षों से वह लोग पीएचई विभाग में नीड बेस पर नियुक्त हुए थे। सरकार ने कई बार हमें स्थायी किए जाने के लिए योजना बनाने की बात कही, लेकिन कभी योजना नहीं बनाई और न ही हमें स्थायी किया गया।

रोमी ने बताया कि कमरतोड़  महंगाई के चलते हमारा जीना दुश्वार हो रहा है। स्कूल में पढ़ रहे बच्चों की फीस तक देने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। राज्य सरकार के मंत्री हर बार हमें झूठे आश्वासन देते हैं। इस वर्ष उमर सरकार ने कई विभागों में कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा किया है।
विज्ञापन


आरईटी शिक्षकों के पांच वर्ष के कार्यकाल को सर्विस रिकार्ड में शामिल किया जा रहा है, लेकिन नीड बेस कर्मियों की लंबित मांगों के समर्थन में सरकार ने कोई निर्णय नहीं लिया। रोमी ने सरकार के इस रवैये की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि यदि विस चुनाव से पहले हमें स्थायी नहीं किया गया तो चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें