फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचई विभाग ने काटे चार अवैध कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पीएचई विभाग ने बिक्रम चौक इलाके में अवैध रूप से चल रहे पानी के कनेक्शन काटने का विशेष अभियान चलाया। इससे शहर में हड़कंप मच गया। पीएचई विभाग की टीमें सुबह ही बिक्रम चौक पहुंच गईं। कार्रवाई में गांधी नगर और गोल मार्केट में चार अवैध कनेक्शन काटे गए।
विज्ञापन

शहर के एक नामी होटल की ओर से पीएचई विभाग को तीन साल से बिल का भुगतान नहीं किया जा रहा है। होटल से 33 लाख रुपये वसूल किए जाने हैं। अधिकारियों के आदेश पर होटल के कनेक्शन काटने के लिए कार्रवाई शुरू हुई। खोदाई शुरू होने पर होटल मालिक की ओर से बकाया राशि का भुगतान जल्द करने को कहा गया। सोमवार को आठ लाख रुपये अदा करने को कहा गया है। मार्च तक चार किस्तों में पेयजल भुगतान होगा। भुगतान न होने पर कनेक्शन काटे जाएंगे। यहां पर बोरवेल भी लगाया गया है। इसका भी बिल नहीं दिया गया है।
बिक्रम चौक स्थित एक निजी क्लीनिक का भी अवैध कनेक्शन काटने पर कार्रवाई की गई। क्लीनिक में एक वाणिज्य तो दूसरा घरेलू कनेक्शन लिया गया है। अधिकारियों को क्लीनिक की ओर से घरेलू कनेक्शन को वाणिज्य में बदलने की बात कही गई। इस पर 10500 रुपये लेकर कनेक्शन वाणिज्य बना दिया गया है। गांधी नगर में एक नर्सरी में दो नलों को जबकि गोल मार्केट में भी दो कनेक्शन काटे गए हैं।
विज्ञापन

------
अवैध कनेक्शन काटने का अभियान शुरू किया गया है। शनिवार को कार्रवाई की गई है। कुल चार कनेक्शन काटे गए हैं। एक होटल से 33 लाख रुपये का बकाया बिल वसूल करना है। चार किस्तों में अदायगी होगी।
विज्ञापन

- आरके महाजन, एक्सईएन, पीएचई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें