पीएचई विभाग के डेलीवेजरों को नियमित करने की मांग को लेकर बुधवार को आल
जेएंडके पीएचई आईटीआई सीपी वर्कर्स कैजुअल लेबर, नीड बेस एसोसिएशन की ओर से
काम छोड़ हड़ताल कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई।
एसोसिएशन
के प्रदेशाध्यक्ष तनवीर हुसेन ने इस अवसर पर कहा कि सरकार पीएचई विभाग में
कार्यरत डेलीवेजरों को नियमित करने के लिए नीति तैयार करने में नाकाम रही
है।
उन्होंने विभाग के सभी डेलीवेजरों से अपील की कि वह प्रेस क्लब
के बाहर वीरवार को एकत्रित होकर सरकार की नीतियों और नियमित करने की मांग
को लेकर प्रदर्शन करें। प्रदर्शन में सुभाष चंद्र, दीपक गुप्ता, मंजीत
सिंह, सुमित, दुष्यंत, कुलदीप चौधरी, विजय कुमार, कुलदीप कुमार आदि भी
मौजूद रहे।