जम्मू यूनिवर्सिटी के चौदहवें दीक्षांत समारोह को लेकर लगातार तैयारियों में तेजी आ रही है। बुधवार को भी यूनिवर्सिटी में कुलपति की ओर से कई बैठकें हुईं। जबकि दीक्षांत समारोह के लिए भी गठित कमेटियों की ओर से कार्य किए जा रहे हैं।
ट्रांसपोर्ट कमेटी की भी बैठक हुई है जिसमें आनेवाले मेहमानों एवं उनके आने जाने की यातायात सुविधा पर भी गंभीरता से विचार किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक चौदहवें दीक्षांत समारोह को लेकर कश्मीर यूनिवर्सिटी के विभिन्न विभागों के प्रोफेसर पहुंच रहे हैं जबकि मेडिकल, डिग्री कालेज एवं अन्य कई बड़े शिक्षण संस्थानों के प्रोफेसर एवं प्रिंसिपल इस दीक्षांत समारोह की शोभा बढ़ाएंगे।