वर्ष 2012 में गांव बडियाल ब्राह्मणा के एलोपैथिक सेंटर को प्राइमरी हेल्थ सेंटर(पीएचसी) का दर्जा मिला था। लेकिन, आज तक इस हेल्थ सेंटर में सुविधाओं का टोटा है। इसकी वजह से मरीजों को आरएस पुरा उपजिला अस्पताल या फिर जम्मू मेडिकल कालेज इलाज कराने जाना पड़ रहा। पीएचसी में लगी एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।
दांतों की मशीन भी खराब पड़ी है। स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, रमेश शर्मा, दलीप शर्मा, विनोद कुमार के अनुसार प्राइमरी हेल्थ सेंटर में रोगियों के टेस्ट करने की सुविधा भी नहीं मिल रही। रात के समय डाक्टर उपलब्ध नहीं होने से गंभीर बीमार लोगों को आरएस पुरा के अस्पताल में जाना पड़ता है।
लोगों का कहना है कि सेंटर में जरूरत के मुताबिक दवाएं नहीं होने पर लोगों को बाजार से दवाएं खरीदनी पड़ रहीं। लोगाें ने स्वास्थ्य मंत्री चौधरी लाल सिंह से बीमार पड़े इस पीएचसी में सुधार करने की मांग की है।